1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव 2009
  4. »
  5. लोकसभा चुनाव
Written By भाषा
Last Modified: अंगुल (उड़ीसा) , शनिवार, 18 अप्रैल 2009 (22:31 IST)

भाजपा पर बरसीं सोनिया गाँधी

आतंकवाद
आतंकवाद के मुद्दे पर आलोचना कर रही भाजपा पर बरसते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने शनिवार को उससे कहा कि वह संसद भवन सहित विभिन्न आतंकवादी हमले रोकने में राजग सरकार की 'नाकामयाबियों' को याद करे।

सोनिया ने यहाँ एक चुनावी जनसभा में कहा कि भाजपा को याद करना चाहिए कि पूर्ववर्ती राजग सरकार संसद भवन सहित कई आतंकवादी हमलों को रोकने में नाकाम रही।

सोनिया ने कहा कि भाजपा अब संप्रग सरकार पर आरोप लगा रही है कि वह आतंकवाद पर काबू पाने में विफल रही। उसे कंधार अपहरण मामले में अपनी भूमिका याद करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती राजग सरकार के कार्यकाल के दौरान आतंकवाद में वृद्धि हुई। संप्रग सरकार काफी हद तक इस पर काबू पाने में सफल रही।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया ने कहा कि इंदिरा गाँधी और राजीव गाँधी ने आतंकवाद से मुकाबला करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी। कांग्रेस एकता, सौहार्द और भाईचारे के लिए काम कर रही है, वहीं भाजपा समाज को धर्म के आधार पर बाँट रही है।

नवीन पटनायक सरकार की आलोचना करते हुए सोनिया ने आरोप लगाया कि राज्य गरीब है क्योंकि सत्तारूढ़ बीजद ने केंद्रीय धन का दुरुपयोग किया है।
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें