1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव 2009
  4. »
  5. लोकसभा चुनाव

बिहार से लालू यादव का सफाया

बिहार
लोकसभा चुनाव के बारे में विभिन्न चैनलों पर दिखाए गए एक्जिट पोल के मुताबिक बिहार में लालूप्रसाद यादव के राजद और रामविलास पासवान की लोजपा को करारी शिकस्त मिल सकती है।

कांग्रेस को भी काफी नुकसान हो सकता है। एक्जिट पोल और वास्तविक नतीजे में अकसर भारी उलटफेर होता रहा है।

एनडीटीवी और जीएफके मोड के सर्वेक्षण में बिहार में राजद और उसके सहयोगी लोजपा को सिर्फ पाँच सीटें दी गई हैं, जबकि जदयू और भाजपा को मिलाकर 33, संप्रग को एक तथा एक सीट अन्य को दी गई है।

इंडिया टीवी के एक्जिट पोल के मुताबिक बिहार में राजग को 28 जबकि राजद गठबंधन को नौ सीटें दी गई हैं।

नाइन एक्स चैनल और एसी नेल्सन के सर्वेक्षण के अनुसार राजद गठबंधन को सिर्फ आठ सीटें दी गई हैं, जबकि जदयू और भाजपा गठबंधन को कुल 27 सीटें मिलती दिख रही हैं।

वर्ष 2004 के आम चुनाव में बिहार में राजद को 22 सीटें, लोजपा को चार, कांग्रेस को तीन और भाजपा को पाँच तथा जदयू को छह सीटें मिली थीं।
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें