पाक अखबारों में भाजपा का विज्ञापन!
पाकिस्तानी अखबार द न्यूज, जंग, डॉन, नेशन और न्यूज चैनल जियो टीवी, आज और डॉन न्यूज में न सिर्फ भारत की चुनावी खबरों की भरमार है बल्कि सियासी पार्टियों के भारी-भरकम विज्ञापनों से भी ये मीडिया हाउस मोटी कमाई कर रहे हैं।
द न्यूज और जंग में तो भारतीय जनता पार्टी के पीएम इन वेटिंग लालकृष्ण आडवाणी के विज्ञापन उसी रूप में चस्पा हैं मानो सत्ता के सिंहासन तक पहुँचने के लिए उन्हें पाकिस्तानी अवाम के वोटों की भी दरकार हो। चुनावी खबरों के प्रसारण के मामले में तो पाकिस्तानी मीडिया खबर सबसे पहले की तर्ज पर हिन्दुस्तानी मीडिया के साथ अवांछित ही सही, लेकिन पूरी टक्कर दे रहा है।
चाहे आडवाणी द्वारा प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह को कमजोर प्रधानमंत्री बताने का मामला हो या गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुखारबिंद से कांग्रेस के लिए बुढ़िया और गुड़िया निकला हो या फिर रेलमंत्री लालूप्रसाद की जीवनसंगिनी, जो अब राजनीति के मैंदान में भी उनकी पूर्णकालिक संगिनी बन चुकी है, के भाषण में आपत्तिजनक संवाद हो। इस तरह के बयानों की खबरें इन अखबारों की साइट पर सबसे पहले फ्लैश होते दिख जाती हैं।
भाजपा के युवातुर्क वरुण गाँधी ने तो पाकिस्तानी ब्लॉग संसार में अपने लिए अलग से जगह तक बना ली है। डॉन अखबार की वेबसाइट पर तो लोकसभा चुनाव के स्पेशल कवरेज के लिए अलग से विंडो बनाई गई है। पाक से तो ठीक लेकिन बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका भी इस मामले में पीछे नहीं हैं।
बांग्लादेश के सबसे बडे समाचार पोर्टल बीडीन्यूज24 में सबसे ऊपर कांग्रेस का प्रचार दिखता है। नेपाल और श्रीलंका के मीडिया में भी लोकसभा चुनाव की सुगबुगाहट चल रही है। यह सच है कि पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसी गर्मजोशी इनमें नहीं दिखती।
नेपाल में भारत के सीमावर्ती इलाकों में रेडियो पर प्रसारित लगभग हर बुलेटिन में लोकसभा चुनाव की खबरें जरूर होती हैं। श्रीलंका के मीडिया में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम करुणानिधि के श्रीलंकाई विद्रोही संगठन लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) और तमिलों की समस्या को लेकर दिए गए बयानों को तवज्जो मिल रही है।
पड़ोसी देशों के अलावा ब्रिटेन और अमेरिका में भी भारतीयों की खासी तादाद को देखते हुए लोकसभा चुनाव की धमक महसूस की जा सकती है। ब्रिटेन में बीबीसी और मिरर में चुनाव से संबंधित खबरें नियमित रूप से दी जा रही हैं। जबकि अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट तथा न्यूयॉर्क टाइम्स में चुनाव से संबंधित नियमित लेख प्रकाशित किए जा रहे हैं। हालाँकि इनका ताल्लुक भारत में बनने वाली सरकार का द्विपक्षीय एवं कूटनीतिक रिश्तों पर ज्यादा केंद्रित है।-एजेंसी