1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव 2009
  4. »
  5. लोकसभा चुनाव
  6. एसआरपी मेरा पीछा कर रही है-मोदी

एसआरपी मेरा पीछा कर रही है-मोदी

नरेन्द्र मोदी
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि जहाँ भी वे जाते हैं, एसआरपी उनका पीछा करती है। उन्होंने कहा कि एसआरपी से उनका मतलब राज्य अर्धसैनिक बल नहीं, बल्कि सोनिया, राहुल और प्रियंका है।

नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मित्रों इन दिनों जहाँ भी मैं जाता हूँ, एसआरपी मेरा पीछा करती है। वे हमेशा मेरे पीछे लगे रहते हैं।

उन्होंने कहा एसआरपी से मेरा आशय राज्य अर्धसैनिक बल नहीं, बल्कि सोनिया, राहुल और प्रियंका है। मोदी ने कहा कि चुनाव अभियान के शुरुआत के बाद से ही वे मेरे पीछे लगे हुए हैं।
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें