आडवाणी को लौह पुरुष कहना गलत
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उसकी ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार लालकृष्ण आडवाणी की तीखी आलोचना करते हुए कांग्रेस महासचिव राहुल गाँधी ने कहा कि उन्हें लौह पुरुष कहना नितांत गलत है।
राहुल गाँधी ने मध्यप्रदेश के बालाघाट एवं पिपरिया में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में दो आम सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश में केवल एक ही लौह पुरुष हुए हैं और उनका नाम सरदार वल्लभ भाई पटेल था।
उन्होंने आडवाणी द्वारा स्विस बैंकों में काला धन जमा होने संबंधी मुद्दा उठाने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पाँच साल राजग सरकार में वे उपप्रधानमंत्री रहे तब उन्हें यह बात याद क्यों नहीं आई।
उन्होने कहा कि हमें मालूम है कि स्विस बैंकों में पैसा है और हमारी सरकार उसे वापस लाने के लिए काम कर रही है।