1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव 2009
  4. »
  5. लोकसभा चुनाव

आजम खान की मुहिम अनुचित-मुलायम

कल्याणसिंह
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान द्वारा कल्याणसिंह के विरुद्ध अपनी मुहिम तेज किए जाने के बीच पार्टी प्रमुख मुलायमसिंह यादव ने शुक्रवार को कहा कि वरिष्ठ नेता का व्यवहार अनुचित है।

मुलायम ने एक टेलीविजन चैनल से कहा कि वे (खान) अमरसिंह और कल्याण के खिलाफ लगातार बोल रहे हैं। दोनों के खिलाफ उनकी मुहिम अनुचित है।

उन्होंने कहा कि पार्टी के महासचिव होने के नाते खान को जो भी शिकायतें हैं उन पर कार्यसमिति की बैठक बुलाकर विचार-विमर्श किया जा सकता है। जिस तरह से वे मीडिया के समक्ष अपनी शिकायतें पेश कर रहे हैं, वह अच्छा नहीं है। मैं इसे बुरा मानता हूँ।
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें