1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव 2009
  4. »
  5. लोकसभा चुनाव

अधूरा रह जाएगा आडवाणी का सपना-लालू

भाजपा
राम मंदिर को भाजपा द्वारा फिर से अपना चुनावी मुद्दा बनाए जाने पर हमला करते हुए राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालूप्रसाद यादव ने कहा कि भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी का प्रधानमंत्री बनने का स्वप्न अधूरा रह जाएगा।

यादव ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 1990 में आडवाणी जब रथ से आए थे, तो हमारी सरकार ने उन्हें समस्तीपुर में गिरफ्तार कर यहाँ निकट के मेस्सनजोर शिविर जेल में डाल दिया था। अब एक बार फिर वोट की खातिर भाजपा नेता उन मुद्दों को उठा रहे हैं, लेकिन आडवाणी का प्रधानमंत्री बनने का स्वप्न अधूरा रहा जाएगा।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केन्द्र में सरकार कैसे बना सकती है, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाली राजग गठबंधन का साथ जयललिता, ममता बनर्जी, एन चंद्रबाबू नायडू, नवीन पटनायक और फारूख अब्दुल्लाह ने पहले ही छोड़ दिया है।

केन्द्रीय रेलमंत्री ने कहा कि महात्मा गाँधी, राममनोहर लोहिया, बीआर आंबेडकर और जयप्रकाश नारायण के अनुयायी ही केवल केन्द्र में सरकार बना सकते हैं।
लेखक के बारे में
वार्ता