अटल की पाती मतदाताओं के नाम
लालजी टंडन को जिताने की अपील
-लखनऊ से अरविन्द शुक्ला
भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रधानमंत्री एवं लखनऊ से सांसद अटलबिहारी वाजपेयी ने आगामी लोकसभा चुनाव में लखनऊ संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी लालजी टंडन को विजयी बनाकर संसद में भेजने की अपील की है।
अपने पैड पर संसदीय क्षेत्र लखनऊ के मतदाताओं से वाजपेयी ने आगामी 30 अप्रैल को भाजपा प्रत्याशी टंडन को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की है।
अपील में उन्होंने कहा है कि अभी तक मैं आपसे अपने लिए वोट माँगने आया करता था मगर अस्वस्थता के चलते इस बार न चुनाव लड़ पा रहा हूँ और न ही आपके बीच चाहकर भी आ पा रहा हूँ। मगर आपके अपनेपन और स्नेह से मैं अभिभूत हूँ।
मुझे सांसद आपने चुना 1991 से 2004 तक मगर आपका प्यार मिला उससे कहीं अधिक पहले से। आपके स्नेह और लखनऊ की सरजमीं ने मुझे अटलबिहारी वाजपेयी से प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी बनाया।
अटल ने आगे कहा कि मित्रो, आपके स्नेह का ऋणी हूँ मगर ऋण उतारूँगा नहीं, आपका आभारी हूँ मगर आभार व्यक्त नहीं करूँगा, ऐसा करने से रिश्ते के औपचारिक होने की जोखिम है, जो मैं उठाना नहीं चाहता।
वाजपेयी ने कहा कि आपके इस स्नेह से मिले अधिकार से मैं आप सबके परिचित और लखनऊ के लाल लालजी टंडन को विजयी बनाने की अपील करता हूँ। वे आपके, मेरे और हम सब के अपने हैं। लखनऊ ने उन्हें बनते देखा है तो उन्होंने लखनऊ को सँवरते देखा है।
पूर्व प्रधानमंत्री की अपील उनके निजी सचिव शिवकुमार ने पढ़कर सुनाई। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी लालजी टंडन भी मौजूद थे। टंडन ने कहा कि वे अटलजी की अपील को लखनऊ के हर घर में बाँटेंगे।
भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रधानमंत्री एवं लखनऊ से सांसद अटलबिहारी वाजपेयी ने आगामी लोकसभा चुनाव में लखनऊ संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी लालजी टंडन को विजयी बनाकर संसद में भेजने की अपील की है।
| |
|