1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव 2009
  4. »
  5. लोकसभा चुनाव

102 साल की महिला ने वोट डाला

लोकसभा चुनाव
15वीं लोकसभा के लिए हो रहे चुनावों में सिर्फ युवा ही नहीं, बल्कि बुजुर्ग मतदाताओं का उत्साह भी चरम पर है। भिवानी में आज 102 साल की महिला ने अपना वोट डाला। इस बुजुर्ग महिला ने अपना पहला वोट 1952 में डाला था।

यह पूछने पर कि पहले के समय अच्छा था या अब का, तो उन्होंने कहा कि पिछला समय अच्छा था। महिला ने कहा कि वे वोट डालकर सरकार में बदलाव लाना चाहती हैं और महँगाई को खत्म करना चाहती हैं।

सौ साल से ज्यादा की उम्र में भी वे बिना किसी की सहायता के मतदान केंद्र पर पहुँचीं और अपना मत डाला।
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें