• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. Rajnath Singh's statement regarding West Bengal
Last Updated :जलांगी (पश्चिम बंगाल) , रविवार, 21 अप्रैल 2024 (18:41 IST)

'बंगाल में गुंडे राज कर रहे और लोग डर रहे', ममता बनर्जी पर राजनाथ सिंह ने जमकर निशाना साधा

Rajnath Singh
Rajnath Singh's statement regarding West Bengal : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि राज्य में उनके नेतृत्व वाली सरकार के शासन में अराजकता फैली हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य में महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद संदेशखाली जैसी घटनाएं हो रही हैं।
राजनाथ ने यहां मुर्शिदाबाद लोकसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार गौरी शंकर घोष के पक्ष में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार के शासन में अराजकता फैली हुई है। उन्होंने कहा कि संदेशखाली में महिलाओं पर अत्याचार के आरोपों को लेकर दुनियाभर के लोग शर्मिंदा हैं।
तृणमूल कांग्रेस के कुछ स्थानीय नेताओं पर राज्य के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने के साथ-साथ आदिवासियों सहित ग्रामीणों की जमीन हड़पने के आरोप लगे हैं। रक्षामंत्री ने कहा, यहां राज्य में गुंडों का बोलबाला है और लोग डरे हुए हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
ये भी पढ़ें
कोई भी CAA लागू होने से नहीं रोक सकता, ममता के गढ़ में गरजे राजनाथ