• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. Mamta Banerjee statement regarding violence on Ramnavmi
Last Updated :Edited By : Chetan Gour , शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024 (17:40 IST)

बंगाल में रामनवमी समारोह के दौरान भाजपा ने भड़काई हिंसा

सीएम ममता बनर्जी ने हथियारों के साथ रैली करने पर उठाए सवाल

Mamta Banerjee
Mamta Banerjee's statement regarding violence on Ramnavmi : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर रामनवमी समारोहों के दौरान राज्य में हिंसा भड़काने का शुक्रवार को आरोप लगाया। बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा अपने राजनीतिक हितों को पूरा करने के लिए खून-खराबा और हिंसा में यकीन रखती है।
लोकसभा चुनाव देश की आजादी की दूसरी लड़ाई से कम नहीं : अल्पसंख्यक बहुल मुर्शिदाबाद जिले के हरिहरपाड़ा में एक रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव देश की आजादी की दूसरी लड़ाई से कम नहीं है क्योंकि केंद्र की सत्ता में लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए भाजपा के बने रहने से संविधान और लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा।
 
रामनवमी की शोभायात्रा पर पथराव : उन्होंने दावा किया कि मुर्शिदाबाद जिले में रामनवमी पर हुई हिंसा की साजिश पहले से रची गई थी। उन्होंने भाजपा पर लोकसभा चुनाव से पहले इसे अंजाम देने का आरोप लगाया। पुलिस ने बताया कि बुधवार को मुर्शिदाबाद के शक्तिपुर इलाके में एक शोभायात्रा के निकट हुए विस्फोट में एक महिला घायल हो गई थी। भाजपा ने आरोप लगाया है कि जिले के रेजीनगर इलाके में रामनवमी की शोभायात्रा पर पथराव किया गया।
 
किसने हथियारों के साथ रैली करने को कहा : बनर्जी ने कहा, भाजपा अपने राजनीतिक हितों को पूरा करने के लिए केवल खून-खराबा और हिंसा में यकीन रखती है। भाजपा राज्य में हिंसा करा रही है। भाजपा के नेता क्यों हथियारों के साथ शोभायात्रा में शामिल होते हैं और अदालत के आदेश का उल्लंघन क्यों करते हैं? उन्हें किसने हथियारों के साथ रैली करने को कहा है? उन्हें किसने अनुमति दी?
मुख्यमंत्री ने कहा कि रामनवमी समारोहों के दौरान हिंसा में 19 लोग घायल हुए हैं। बनर्जीं ने भाजपा पर वोट लूटने के लिए केंद्रीय बलों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया और निर्वाचन आयोग से इस पर गौर करने का आग्रह किया। (भाषा)
ये भी पढ़ें
Lok Sabha Election : असम में 150 खराब EVM को बदला, 102 सीटों पर मतदान जारी