सम्बंधित जानकारी
- आप की महारैली 31 को, सोनिया गांधी, खरगे, पवार लेंगे भाग
- मुख्तार की मौत के बाद कृष्णानंद की पत्नी बोलीं, CM योगी और PM मोदी के कारण मिला न्याय...
- कंगना रनौत ने की चुनाव प्रचार की शुरुआत, जय श्रीराम के नारे से किया रोडशो
- डराना-धमकाना कांग्रेस की संस्कृति, CJI को वकीलों की चिट्ठी पर बोले PM मोदी
- जम्मू कश्मीर को लेकर महबूबा मुफ्ती ने की राहुल गांधी की तारीफ, दिया यह बयान...
राहुल गांधी का PM मोदी पर तीखा हमला, बोले लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा...
Rahul Gandhi's sharp attack on Prime Minister Modi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगाया और कहा कि ऐसा लगता है कि देश में सरकार नहीं, कोई आपराधिक गिरोह चलाया जा रहा हो। राहुल ने केंद्र सरकार पर यह प्रहार दिल्ली में आज होने वाली विपक्षी गठबंधन इंडिया की रैली से एक दिन पहले किया, जिसे कांग्रेस ने लोकतंत्र बचाओ रैली करार दिया है।
भाजपा देश में वसूली सरकार चला रही : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने एक्स पर एक पोस्ट में आरोप लगाया, नरेन्द्र मोदी लोकतंत्र का गला दबाकर जनता से अपनी पसंद की सरकार चुनने का विकल्प छीन लेना चाहते हैं। उन्होंने कहा, एक तरफ जहां चंदे का धंधा कर रही भाजपा देश में वसूली सरकार चला रही है, वहीं दूसरी तरफ प्रमुख विपक्षी दल का (बैंक) खाता फ्रीज (लेनदेन पर रोक लगा) कर, मुख्यमंत्रियों को जेल में डाल कर और हर स्वतंत्र आवाज़ को दबाकर वह विपक्ष को जायज़ ढंग से चुनाव तक नहीं लड़ने देना चाहती।
कांग्रेस नेता ने दावा किया, जो भाजपा के साथ नहीं- उसे जेल। जो भाजपा को चंदा दे- उसे बेल (जमानत)। प्रमुख विपक्षी दल को- नोटिस भेजने का खेल और चुनावी बॉण्ड के लिए- ब्लैकमेल। राहुल ने आरोप लगाया, ऐसा लगता है देश में सरकार नहीं, कोई आपराधिक गैंग चलाया जा रहा हो।
लोकतंत्र की जीत में ही इंडिया की जीत है : राहुल ने कहा, इस झूठी, अहंकारी और भ्रष्ट सरकार का सच बताने के लिए आज इंडिया गठबंधन दिल्ली में एक बड़ी रैली करने जा रहा है। उन्होंने कहा, यह लड़ाई भाजपा और जनता के अधिकारों के बीच है, जिसमें हम जनता के साथ खड़े हैं। लोकतंत्र की जीत में ही इंडिया की जीत है। (इनपुट भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
