गुरुवार, 4 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. Exit Poll 2024 south exit poll bjp congress
Last Updated : शनिवार, 1 जून 2024 (20:04 IST)

Exit Poll 2024: जानिए केरल से लेकर कर्नाटक तक क्‍या होगा BJP के साथ?

Exit Poll 2024: जानिए केरल से लेकर कर्नाटक तक क्‍या होगा BJP के साथ? - Exit Poll 2024 south exit poll bjp congress
Exit Poll south 2024 : एक्‍जिट पोल के सामने आए आंकडों के मुताबिक केरल में वामपंथी पार्टियों को सफाया नजर आ रहा है। जबकि कांग्रेस अपना पुराना प्रदर्शन दोहरा सकती है। जबकि यहां एनडीए का खाता खुल सकता है। सबसे बड़ी बात है कि तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल में बीजेपी खाता खोल सकती है। पिछले चुनाव में इन तीनों राज्यों में बीजेपी को एक भी सीट नहीं मिली थी। केरल में तो बीजेपी कभी जीती ही नहीं है। जानते हैं दक्षिण में यानी आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना और कर्नाटक में क्‍या हो सकता है भाजपा के साथ।

आंध्र प्रदेश : आंध्र प्रदेश में एनडीए गठबंधन को फायदा होता दिखाई दे रहा है। एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए 19-22 सीटें जीत सकती है। जिसमें भाजपा के खाते में 4-6 सीटें जा सकती हैं। पिछली बार बीजेपी को यहां एक भी सीट नहीं मिली थी। कांग्रेस को इस बार भी कोई सीट मिलती नहीं दिख रही है।

केरल: केरल में एनडीए का खाता खुल सकता है और उसे 1-3 सीटें मिल सकती हैं। एग्जिट पोल के मुताबिक ये सभी सीटें बीजेपी के खाते में जा सकती हैं। आज तक पार्टी यहां कभी कोई सीट नहीं जीत पाई है। दूसरी तरफ इंडिया एलाइंस को 15 से 18 सीटें मिलने का अनुमान है। एग्जिट पोल के मुताबिक इसमें 12-15 सीटें कांग्रेस के खाते में जा सकती हैं। पिछली बार पार्टी 16 सीटों पर चुनाव लड़ी थी और 15 पर जीत हासिल की थी। यानी इस बार अगर एक्चुअल रिजल्ट एग्जिट पोल जैसे रहे तो कांग्रेस अपनी सभी सीटें बरकरार रख सकती है।

कर्नाटक : कर्नाटक में 28 लोकसभा सीटों में से एनडीए के खाते में 23 से 26 सीटें जाने का अनुमान है। जिसमें भाजपा 21-24 सीटें जीत सकती है। पिछली बार पार्टी ने 25 सीटें जीती थी। मतलब भाजपा कर्नाटक में अपना पिछला प्रदर्शन दोहरा सकती है। दूसरी तरफ इंडिया एलायंस के खाते में 3-7 सीटें आने का अनुमान है। सारी सीटें कांग्रेस जीत सकती है। पिछली बार कांग्रेस ने 21 सीटों पर चुनाव लड़ा था और सिर्फ एक सीट हासिल की थी।

तमिलनाडु : तमिलनाडु और पुडुचेरी की 40 लोकसभा सीटों में एनडीए गठबंधन को 1-3 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि इंडिया एलाइंस को 36-39 सीटें मिल सकती हैं। दो सीटें अन्य के खाते में जा सकती हैं। अगर 4 जून का परिणाम एग्जिट पोल रिजल्ट के आसपास रहा तो तमिलनाडु में सबसे बड़ा फायदा बीजेपी को हो सकता है। पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी 5 सीटों पर चुनाव लड़ी थी, लेकिन खाता भी नहीं खोल पाई थी। इस बार 1-3 सीट मिल सकती है। दूसरी तरफ कांग्रेस को 8-11 सीटें मिलने का अनुमान है। यानी उसके लिए नतीजे लगभग पिछले चुनाव के जैसे ही रहेंगे। पिछली बार कांग्रेस 9 सीटों पर लड़ी थी और आठ पर जीत हासिल की थी

तेलंगाना : 2019 में बीजेपी को कर्नाटक के अलावा पूरे दक्षिण भारत में सिर्फ तेलंगाना में जीत नसीब हुई थी। पार्टी ने 17 सीटों पर चुनाव लड़ा था और चार सीटें जीतने में सफल रही थी। इस बार उसे 7-10 सीटें मिल सकती हैं। यानी बीजेपी को फायदा होता दिख रहा है। दूसरी तरफ इंडिया एलाइंस 5-8 सीटें मिलने का अनुमान है। जिसमें सभी सीटें कांग्रेस के खाते में जा सकती हैं। पिछली बार कांग्रेस को तीन सीटें मिली थीं। यानी तेलंगाना में कांग्रेस को भी बढ़त मिल रही है।
Edited by Navin Rangiyal
ये भी पढ़ें
Exit Poll 2024: महाराष्‍ट्र में भाजपा को महाझटका, बंगाल में बल्‍ले बल्‍ले