1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. Amit Shah targets Congress

अमित शाह का कांग्रेस पर निशाना, कहा- तुष्टिकरण के चलते अनुच्छेद 370 रद्द नहीं किया

पीओके भारत का है और हम इसे वापस लेंगे

Amit Shah
Amit Shah targets Congress : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को करनाल में कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि पार्टी ने तुष्टिकरण की राजनीति के चलते जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को रद्द नहीं किया। यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शाह ने दोहराया कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) भारत का है और हम इसे वापस लेंगे।

शाह ने राम मंदिर को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा : वरिष्ठ भाजपा नेता ने राम मंदिर मुद्दे पर भी सबसे पुरानी पार्टी (कांग्रेस) पर हमला किया और कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और सोनिया गांधी जैसे शीर्ष कांग्रेस नेताओं ने अपने अल्पसंख्यक वोट बैंक को खुश करने के लिए मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा नहीं लिया।
 
तुष्टिकरण को लेकर अनुच्छेद 370 रद्द नहीं किया : कश्मीर को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति के लिए उन्होंने अनुच्छेद 370 को रद्द नहीं किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आतंकवाद बढ़ने के बावजूद कांग्रेस ने अनुच्छेद 370 को रद्द नहीं किया।

 
अब कश्मीर में हमारा तिरंगा गर्व से लहराता है : उन्होंने कहा कि आप सभी ने नरेन्द्र मोदीजी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया और 5 अगस्त, 2019 को उन्होंने अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया और अब कश्मीर में हमारा तिरंगा गर्व से लहराता है। चुनावी रैली में करनाल विधानसभा सीट पर उपचुनाव लड़ रहे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और करनाल लोकसभा सीट से मैदान में उतरे पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद थे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
लोकसभा चुनाव की काउंटिंग में कांग्रेस को बेईमानी का डर, उम्मीदवारों को दिए टिप्स, भितरघात का भी उठा मुद्दा