1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. Uma Bharti responds to Congress

उमा बोलीं- मैंने कांग्रेस को ईंट का जवाब 'कंकड़' से दिया है

Uma Bharti
नई दिल्ली। भाजपा की उपाध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को ‘चोर की पत्नी’ कहे जाने को ‘बिगड़े बोल’ कहे जाने को खारिज करते हुए बुधवार को कहा कि उनकी टिप्पणी तथ्यात्मक रूप से सही है और ऐसा करके उन्होंने कांग्रेस को ईंट का जवाब ‘कंकड़’ से दिया है।
 
सुश्री भारती ने यहां सोशल मीडिया पर एक बयान जारी करके प्रियंका के बारे में अपने विचारों को दोहराया और मीडिया की आलोचनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि कल से लगातार श्रीमती रॉबर्ट वाड्रा पर मेरी टिप्पणी को कुछ न्यूज चैनल ‘बिगड़े बोल’ कह रहे हैं जबकि मेरा पूरा कथन तथ्यात्मक रूप से सही है, पर चुभने वाला जरूर है।
 
उन्होंने कहा कि तथ्य यह है कि रॉबर्ट वाड्रा पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं तथा वह जमानत पर हैं। जमानत का मतलब होता है अपराध की अर्धस्वीकृति। जमानत का मतलब क्लीन चिट नहीं होता। ऐसी स्थिति में उनकी पत्नी क्या कहलाएंगी, उन्होंने वही कहा है। उन्होंने पूछा कि जब वाड्रा की संपत्ति में बेतहाशा इजाफा हुआ तो क्या उनकी पत्नी इससे अनजान थीं?
अगला लेख
भाजपा के मुख्‍यमंत्री ने सिद्धू को बताया पाकिस्तान का दलाल