1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. Sujay Vikhe Patil joins BJP

कांग्रेस नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल के बेटे भाजपा में शामिल

Sujay Vikhe Patil
मुंबई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल के बेटे सुजय विखे पाटिल मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। राधाकृष्ण विखे पाटिल महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता भी हैं।
 
सुजय दक्षिणी मुंबई में एक कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रावसाहेब दान्वे की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। 
 
यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब राधाकृष्ण विखे पाटिल के अहमदनगर लोकसभा सीट अपने बेटे के लिए छोड़ने के आग्रह को शरद पवार नीत राकांपा की ओर से अस्वीकार कर दिया गया। 
 
सुजय ने पिछले हफ्ते भाजपा नेता गिरीश महाजन के साथ बैठक की थी। दिलीप गांधी अहमदनगर लोकसभा सीट से भाजपा के मौजूदा सांसद हैं। (भाषा)