1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. Sapna Chaudhary not joined congress

सपना चौधरी ने किया कांग्रेस में शामिल होने से इनकार

Sapna Chaudhary
नई दिल्ली। हरियाणा की जानी-मानी लोकगायिका एवं डांसर सपना चौधरी ने रविवार को कांग्रेस में शामिल होने संबंधी खबरों का खंडन किया।
 
सपना ने कहा कि मैं कांग्रेस का प्रचार नहीं करूंगी और भविष्य में भी कांग्रेस में शामिल होने का मेरा कोई इरादा नहीं है तथा प्रियंका के साथ मीडिया में आई तस्वीरें पुरानी हैं। उन्होंने कहा कि मेरा ट्विटर पर कोई अकाउंट नहीं है।
 
उल्लेखनीय है कि शनिवार को सपना के कांग्रेस में शामिल होने की खबरें आई थीं। यह भी दावा किया जा रहा था कि वे मथुरा में कांग्रेस के टिकट पर हेमा मालिनी के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं।
 
बिग बॉस में भाग ले चुकी सपना 'वीरे दी वेडिंग' फिल्म के 'हट जा ताऊ' गाने में भी नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने अभय देओल की 'नानू की जानू' फिल्म में भी काम किया है। वे हरियाणवी गीत 'तेरी आंख्या का यो काजल' पर स्टेज शो करने के बाद सुर्खियों में आई थीं।
 
सपना अब तक कई स्टेज शो कर चुकी हैं। वे हिन्दी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उनका 'हट जा ताऊ' गाना भी काफी चर्चित हुआ था।
अगला लेख
ट्विटर पर बड़ी हस्तियों को टैग करते हैं पीएम मोदी, जानिए क्या है वजह