1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. Sapna Chaudhary join congress

सपना चौधरी ने थाम लिया कांग्रेस का 'हाथ', मथुरा से दे सकती हैं हेमामालिनी को चुनौती

Sapna Chaudhary
नई दिल्ली। हरियाणा की जानी-मानी लोकगायिका एवं डांसर सपना चौधरी शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं।
 
माना जा रहा है कि सपना (28) को भारतीय जनता पार्टी सांसद हेमा मालिनी को टक्कर देने के लिए उत्तरप्रदेश की मथुरा सीट से चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। उन्होंने उत्तरप्रदेश कांग्रेस समिति के प्रमुख राज बब्बर की उपस्थिति में यहां उनके निवास पर कांग्रेस का 'हाथ' थामा। इस दौरान कांग्रेस के कई नेता मौजूद थे। 
 
बिग बॉस में भाग ले चुकी सपना 'वीरे की वेडिंग' फिल्म के 'हट जा ताऊ' गाने में भी नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने अभय देओल की 'नानू की जानू' फिल्म में भी काम किया है। वे हरियाणवी गीत 'तेरी आंख्या का यो काजल' पर स्टेज शो करने के बाद सुर्खियों में आई थीं।
 
सपना सपना अब तक कई स्टेज शो कर चुकी हैं। वे हिन्दी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उनका 'हट जा ताऊ' गाना भी काफी चर्चित हुआ था। (वार्ता)
अगला लेख
'विजय संकल्प सभा' से भाजपा करेगी चुनाव अभियान का शंखनाद