1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. Sadhvi Pragya Singh Digvijay Singh

दिग्विजय ने इस अंदाज में किया साध्वी का स्वागत, साध्वी प्रज्ञा बोली करना भी चाहिए

Sadhvi Pragya Singh
भोपाल। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की तरफ से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के नाम के ऐलान के बाद कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर उनका स्वागत किया।
 
दिग्विजय ने ट्वीट कर लिखा कि 'मैं साध्वी प्रज्ञाजी का भोपाल में स्वागत करता हूं। आशा करता हूं कि इस रमणीय शहर का शांत, शिक्षित और सभ्य वातावरण आपको पसंद आएगा।
 
मैं मां नर्मदा से साध्वीजी के लिए प्रार्थना करता हूं और नर्मदाजी से आशीर्वाद मांगता हूं कि हम सब सत्य, अहिंसा और धर्म की राह पर चल सकें। नर्मदे हर!'
 
दिग्विजय सिंह के इस ट्वीट को लेकर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें करना भी चाहिए...अब देखना होगा का धर्मयुद्ध में किसी विजय होगी।
 
दिग्विजय पर बोला हमला : भाजपा की तरफ से नाम का ऐलान होने के बाद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने एक साथ मीडिया से बात की।
 
मीडिया से बात करते हुए साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि भगवा को सम्मान दिलाना और हिन्दू को आतंकवाद कहने वाला बयान उनका मुख्य मुद्दा होगा।
 
इसके साथ ही उन्होंने अपने साथ हुए बुरे बर्ताव को भी लोगों के सामने ले जाने की बात कही, वहीं इस मौके पर साध्वी ने कहा कि चुनाव में शिवराज सिंह समेत पार्टी के सभी नेताओं का साथ उनको मिलेगा।
 
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का जन्म देश की सुरक्षा और विकास के लिए ही हुआ है और अब साध्वी प्रज्ञा ठाकुर चुनाव में जीत हासिल कर भोपाल की जनता का विकास और कल्याण करेगी।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें
अगला लेख
IPL Live Score : चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद मैच का ताजा हाल