सम्बंधित जानकारी
- लोकसभा चुनाव 2019 : मतदान के बाद दिव्यांग ओमप्रकाश की खुशी का नहीं रहा ठिकाना
- IPL 2019 : प्लेऑफ से पहले ही IPL में छोड़ गए कई दिग्गज मीठी यादें
- चुनाव आयोग ने रमजान के दौरान मतदान का समय बदलने की मांग को किया खारिज
- CSK के कप्तान धोनी को आखिरी मैच में मिली हार का मलाल नहीं, Point table पर थी नजर
- लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण में उत्तरप्रदेश में इन VIP सीटों पर रहेगी नजर
व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद मतदान करने रांची पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी
रांची। दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के बेहद व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद सोमवार को यहां अपने परिवार के साथ मतदान किया। चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मोहाली में मैच खेलने के 24 घंटे से भी कम समय में धोनी मतदान केंद्र पर मौजूद थे।
मतदान करने के बाद धोनी ने अपनी बिटिया जीवा के साथ सोशल मीडिया पर एक छोटा वीडियो भी डाला है। इसमें उनकी बेटी अपने पापा के प्रशंसकों से कहती है- 'जाओ और मतदान करो, जैसे मम्मी और पापा ने किया।'
धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स को चेन्नई में मंगलवार को आईपीएल के पहले क्वालीफायर में मुंबई इंडियंस से भिड़ना है।
