1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. Madhya Pradesh congress list

मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने जारी किए 12 टिकट, खंडवा से अरुण यादव, देवास से इस नाम ने चौंकाया

Madhya Pradesh
नई दिल्ली। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के लिए 12 टिकटों की घोषणा कर दी। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव को खंडवा से टिकट दिया गया है जबकि प्रसिद्ध कबीरपंथी गायक प्रहलाद टिपाणिया को देवास से टिकट दिया गया है।
 
जबलपुर से बीजेपी अध्यक्ष राकेश सिंह के खिलाफ पार्टी ने राज्यसभा सांसद विवेक तनखा को अपना उम्मीदवार बनाया है वहीं सीधी से दिग्गज नेता अजय सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है।
 
पार्टी ने छिंदवाड़ा से मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को टिकट दिया है। उज्जैन से बाबूलाल मालवीय, सागर से प्रभुसिंह ठाकुर, दमोह से प्रताप सिंह लोधी, सतना से राजाराम त्रिपाठी को चुनाव मैदान में उतारा गया है।
 
जबलपुर – विवेक तनखा
छिंदवाड़ा – नकुलनाथ
सीधी – अजय सिंह
सतना – राजाराम त्रिपाठी
रीवा – सिद्धार्थ तिवारी
खंडवा – अरुण यादव
दमोह – प्रतापसिंह लोधी
मंडला – कमल मरावी
देवास – प्रहलाद टिपाणिया
उज्जैन – बाबूलाल मालवीय
सागर – प्रभुसिंह ठाकुर
खरगौन – डॉक्टर गोविंद मुजालदे
अगला लेख
जेवराती मांग उतरने से सोना निचले स्तर पर, चांदी भी हुई कमजोर