1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. EX MP arvind sharma joins BJP

पूर्व सांसद अरविंद शर्मा भाजपा में शामिल

arvind sharma
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 से ठीक पहले हरियाणा से कांग्रेस के पूर्व सांसद अरविंद शर्मा शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए।
 
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में अरविंद शर्मा भाजपा में शामिल हुए। अरविंदर शर्मा करनाल से सांसद रह चुके हैं।
 
भाजपा में शामिल होने के बाद शर्मा ने कहा कि उनके लिए सवाल यह नहीं था कि किस पार्टी में शामिल होना है। पिछले दो-ढाई वर्षो में उन्होंने इस सरकार का कामकाज देखा है कि यह कैसे काम करती है।
 
उन्होंने कहा कि दूसरी ओर विपक्ष एयर स्ट्राइक पर सवाल उठा रहा है। इन सभी स्थितियों पर विचार करने के बाद मैंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय किया।
अगला लेख
बड़ी खबर, मसूद अजहर की संपत्ति जब्त करेगा फ्रांस