1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. BJP to join hands with Beniwal Rajasthan

राजस्थान में भाजपा को मिला बेनीवाल का साथ, बदले में 'नागौर' से किया समझौता

BJP
जयपुर। राजस्थान में भाजपा ने गुरुवार को राष्‍ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के गठबंधन करने की घोषणा करते हुए उसे नागौर सीट दी। यहां से हनुमान बेनीवाल चुनाव लड़ेंगे। इस तरह भाजपा अब राजस्थान में 24 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 
 
वरिष्‍ठ भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि राष्ट्रीय लोक तांत्रिक पार्टी के हनुमान बेनीवाल अपनी पार्टी के चुनाव चिन्ह पर नागौर से चुनाव लड़ेगें जिसे भाजपा समर्थन करेगी। पिछली बार नागौर से सीआर चौधरी चुनाव जीतकर केन्द्र में मंत्री बने थे।
 
उन्होंने कहा कि प्रदेश की शेष 24 सीटों पर राष्ट्रीय लोक तांत्रिक पार्टी भाजपा उम्मीदवार का समर्थन करेगी। इसके अलावा हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश से भी बेनीवाल की पार्टी का सहयोग मिलेगा।
 
इस अवसर पर बेनीवाल ने कहा कि पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं का यह दबाव था कि राष्ट्रीय विचार धारा की पार्टी से समझौता किया जाए। उन्होंने कहा कि आज देश में नरेन्द्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वह शुरू से ही भाजपा के कार्यकर्ताओं रहे हैं। 
अगला लेख
सिलीगुड़ी में भाजपा कार्यालय में शव मिलने से सनसनी