गुरुवार, 10 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Sense of getting dead body in BJP office at Siliguri
Written By
Last Updated : गुरुवार, 4 अप्रैल 2019 (10:57 IST)

सिलीगुड़ी में भाजपा कार्यालय में शव मिलने से सनसनी

BJP booth office
लोकसभा चुनाव होने में अभी कुछ ही दिन बाकी हैं और राजनीतिक हिंसा ने अपने पैर पसारना शुरू कर दिए हैं। हिंसा का ऐसा ही एक मामला आज सुबह पश्चिम बंगाल से आया है। यहां सिलीगुड़ी में एक भाजपा कार्यकर्ता का शव पार्टी के बूथ कार्यालय में लटका हुआ मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।

खबरों के मुता‍बिक, सिलीगुड़ी में भाजपा बूथ कार्यालय के बाहर एक व्यक्ति की लाश लटकी हुई मिली है। यह लाश भाजपा कार्यकर्ता की बताई जा रही है, जिसकी उम्र करीब 42 वर्ष है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिलीगुड़ी पहुंचे थे और यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया था। जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी के निशाने पर राज्य की टीएमसी सरकार थी। अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि किसी ने हत्या कर ये शव लटकाया है या मामला कुछ और है।

गौरतलब है कि इससे पहले राज्य में हुए पंचायती चुनाव के दौरान भी भाजपा और टीएमसी के बीच काफी वाद-विवाद हुआ था। उस वक्त कई भाजपा और संघ कार्यकर्ता हिंसा का शिकार हुए थे या फिर इस तरह से उनके शव लटके मिले थे।
ये भी पढ़ें
राजस्थान में भाजपा को मिला बेनीवाल का साथ, बदले में 'नागौर' से किया समझौता