• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. One body found in Meghalaya mine rescue
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , गुरुवार, 17 जनवरी 2019 (13:22 IST)

36 दिन बाद मेघालय में खदान से मिला मजदूर का शव, 14 की अब भी तलाश

36 दिन बाद मेघालय में खदान से मिला मजदूर का शव, 14 की अब भी तलाश - One body found in Meghalaya mine rescue
नई दिल्ली। नौसेना के जवानों के एक दल ने मेघालय की पूर्वी जयंतिया हिल्स में एक कोयला खदान में फंसे 15 खनिकों में से एक खनिक का शव गुरुवार को को बरामद कर लिया। सेना ने हादसे के 36 दिन बाद यह शव बरामद किया है। शेष खनिकों की तलाश जारी है।  
 
नौसेना के अधिकारियों ने बताया कि खदान के भीतर शव दिखने के बाद गोताखोर इसे खदान के मुहाने तक लाए। 
बताया जा रहा है कि अंदर फंसे लोगों के जीवित बाहर आने की उम्मीद नहीं है। इससे पहले एनडीआरएफ की टीम को तीन खनिक कर्मचारियों के हेलमेट मिले थे।
 
मेघालय के लुमथरी की कोयला खदान मे 13 दिसंबर से 15 मज़दूर फंसे हैं। 370 फीट गहरी इस अवैध खदान में लगभग तीन हफ्तों से फंसे श्रमिकों को निकालने के लिए वचाव कार्य जारी है। इसके लिए करीब 200 से भी ज्यादा कुशल अधिकारियों व कर्मचारियों को लगाया गया है। इनमें नौसेना के 14, ओडिशा दमकल विभाग के 21, कोल इंडिया के 35, एनडीआरएफ के 72 और मेघालय एसडीआरएफ के जवान शामिल हैं। 
चित्र सौजन्य : ट्विटर