1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. BJP MP Kalraj Mishra

भाजपा सांसद कलराज मिश्र नहीं लड़ेगे लोकसभा चुनाव, जानिए क्या है वजह

BJP MP Kalraj Mishra
देवरिया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता एवं देवरिया के सांसद कलराज मिश्र ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया। 
 
कलराज मिश्र ने कहा कि पार्टी के संगठन के काम को देखते हुए उन्होंने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया है। इसकी सूचना पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दे दी गई हैं।
 
मिश्र ने बताया कि पार्टी ने उन्हें हरियाणा का चुनाव प्रभारी बनाया है। इस जिम्मेदारी के साथ-साथ महाराष्ट्र राज्य की भी बागडोर उन्हें मिली है। पार्टी के संगठन को मजबूती देने के लिए उन्होंने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। 
अगला लेख
प्रियंका का बड़ा हमला, श्रेय लेने वाली सरकार बताए, नीरव को किसने भगाया था