रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. Smriti Irani accuses Priyanka Gandhi of insulting Lal Bahadur Shastri
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , गुरुवार, 21 मार्च 2019 (08:30 IST)

प्रियंका ने शास्त्रीजी को नमन कर चढ़ाया हार, कर गईं अपमान, स्मृति ईरानी ने जारी किया वीडियो

प्रियंका ने शास्त्रीजी को नमन कर चढ़ाया हार, कर गईं अपमान, स्मृति ईरानी ने जारी किया वीडियो - Smriti Irani accuses Priyanka Gandhi of insulting Lal Bahadur Shastri
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को काशी में अपने गले में पहनी माला निकालकर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के गले में पहना दी। प्रियंका की हरकत पर बवाल मच गया।

भाजपा ने इसे अमर्यादित आचरण बताते हुए शास्त्रीजी के गले से माला उतार फेंकी और फिर प्रतिमा को गंगाजल से धोकर नए सिरे से माल्यार्पण किया। 
 
भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने भी प्रियंका गांधी वाड्रा पर लाल बहादुर शास्त्री का अपमान’ करने का आरोप लगाया। उन्होंने एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें प्रियंका गांधी अपने गले की माला उतारने के बाद हाथ में लेती हैं और फिर वही माला पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर डाल देती हैं।
 
स्मृति ईरानी ने हिन्दी में किए गए अपने ट्वीट में इस घटना को शास्त्री जी का अपमान बताया। केंद्रीय मंत्री ईरानी ने एक महिला के आरोपों को लेकर भी कांग्रेस पार्टी की आलोचना की है जिसमें उन्होंने कहा कि विपक्षी दल के कार्यकर्ताओं ने उनके साथ अनुचित बर्ताव किया। ईरानी ने आरोप लगाया कि यह कांग्रेस के असली संस्कार को दिखाता है। 
ये भी पढ़ें
CRPF जवान ने अपने 3 साथियों की गोली मारकर हत्या की