1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. crpf jawan shoots 3 colleagues in Udhampur

CRPF जवान ने अपने 3 साथियों की गोली मारकर हत्या की

crpf jawan
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर जिले में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने बुधवार शाम अपने तीन साथियों की गोली मारकर हत्या कर दी।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि ऊधमपुर जिले के बट्टाल बलियान क्षेत्र में सीआरपीएफ की 187वीं बटालियन में तैनात एक जवान ने आवेश में आकर अपने तीन साथियों की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना में हमला करने वाला जवान भी घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
बताया जा रहा है कि रात को किसी बात को लेकर जवानों के बीच कहासुनी हो गई थी। इस दौरान बात इतनी बढ़ गई कि कांस्टेबल अजीत ने अपना आपा खो दिया और सर्विस राइफल से तीनों पर गोलियां दाग दी।
अगला लेख
प्रियंका ने शास्त्रीजी को नमन कर चढ़ाया हार, कर गईं अपमान, स्मृति ईरानी ने जारी किया वीडियो