1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. Bihar Lok Sabha Elections 2019

लोकसभा चुनाव 2019 : बिहार में ऐसा होगा महागठबंधन का चेहरा

Bihar Lok Sabha Elections 2019
पटना। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार में राष्ट्रीय जनता दल नीत महागठबंधन ने सीटों का बंटवारा कर लिया है। शुक्रवार को की गई घोषणा के मुताबिक राजद के खाते में 20 सीटें आई हैं। 
 
गठबंधन के नेताओं ने इस संबंध में घोषणा करते हुए शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगा, जबकि कांग्रेस के खाते में 9 सीटें जाएंगी। उपेन्द्र कुशवाहा की रालोसपा को 5 सीटें मिलेंगी, जबकि हम और वीआईपी पार्टी को 3-3 सीटें मिलेंगी। 
 
घोषणा के मुताबिक राजद एक सीट भाकपा (माले) के लिए छोड़ेगी, जबकि एक सीट पूर्व जदयू नेता शरद यादव को देगी। यादव राजद के चुनाव चिह्न पर ही चुनाव लड़ेंगे। इस मौके पर कुछ उम्मीदवारों के नाम की घोषणा भी की गई। 
 
गया से जीतनराम मांझी हम के उम्मीदवार होंगे, जबकि नवादा से राजद की विभा देवी चुनाव लड़ेंगी। हम के ही उपेन्द्र प्रसाद औरंगाबाद से चुनाव लड़ेंगे। जमुई से रालोसपा के भूदेव चौधरी को मैदान में उतारा गया है। सीटों की घोषणा के बाद राजद ने कहा कि यह नैसर्गिक और स्वाभाविक गठबंधन है।
अगला लेख
अजलन शाह कप में जापान के खिलाफ अभियान का आगाज करेगा भारत