Hanuman Chalisa

अरविंद केजरीवाल बोले, नफरत और जहर फैलाने वालों को न दें वोट

रविवार, 12 मई 2019 (11:25 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दिल्लीवासियों से अपील की कि उन लोगों को वोट दें जिन्होंने काम किया है, न कि उनको जो नफरत और जहर फैला रहे हैं। दिल्ली में लोकसभा चुनाव के 6ठे चरण में आज रविवार को सातों सीटों पर मतदान जारी है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे उन लोगों के पक्ष में मतदान नहीं करें, जो दिल्ली में काम रोक रहे हैं।
 
केजरीवाल ने हिन्दी में ट्वीट कर कहा कि सुप्रभात दिल्ली, वोट डालने जरूर जाना। जिसने आपके काम किए, उनको वोट देना। नफरत और जहर फैलाने वालों और दिल्ली में काम रोकने वालों को वोट मत देना। आपका वोट देश बदल सकता है। दिल्ली में सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें नजर आईं।
 
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन के अलावा पहली बार राजनीति में कदम रख रहे पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर और मुक्केबाज विजेन्दर सिंह जैसे बड़े नाम यहां मैदान में हैं। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक चलेगा।
 
दिल्ली में 1.43 करोड़ मतदाता हैं जिनमें 78,73,022 पुरुष और 64,42,762 महिलाएं एवं 669 थर्ड जेंडर शामिल हैं। दिल्ली में 18-19 साल के 2,54,723 मतदाता हैं। 40,532 दिव्यांग मतदाता हैं जिन्हें घर से मतदान केंद्र लाने और फिर घर तक छोड़ने की सुविधा मिलेगी। मतगणना 23 मई को होगी। (भाषा)

Show comments

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

प्रदर्शनकारियों को मिला सपा सांसदों का साथ, डिंपल यादव समेत कई सांसद हिरासत में

देश के 60-70 फीसदी हिस्से पर बादलों का डेरा, दिल्ली को उमस से मिलेगी राहत, उत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट

LIVE: संसद पहुंचे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका, सभी गेट बंद, बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात

मोरबी में SOG की बड़ी कार्रवाई, नवलखी रोड पर मेफेड्रोन ड्रग्स बरामद, एक गिरफ्तार

महंत दिनेन्द्र दास निर्मोही अखाड़े से बेदखल, जा सकती हैं राम मंदिर ट्रस्ट की सदस्यता

अगला लेख