गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. Amit Shah Exit Poll loksabha election 2019 NDA
Written By
Last Modified: सोमवार, 20 मई 2019 (14:12 IST)

भाजपा 300 के पार, क्या अमित शाह के दावे पर मोहर लगा रहे हैं Exit Poll

भाजपा 300 के पार, क्या अमित शाह के दावे पर मोहर लगा रहे हैं Exit Poll - Amit Shah Exit Poll loksabha election 2019 NDA
उत्तर प्रदेश में बड़े नुकसान के बाद भी भाजपा नीत एनडीए एक बार फिर नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में सत्तारूढ़ हो सकती है। Exit Poll के नतीजे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के दावे की पुष्टि करते प्रतीत हो रहे हैं कि भाजपा को इस चुनाव में 300 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।
 
उल्लेखनीय है कि करीब 6 एग्जिट पोल्स ने भाजपा को 300 से ज्यादा सीटें दी हैं। इंडिया टुडे और एक्सिस माय इंडिया ने तो एनडीए को 339 से 365 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं न्यूज 18 और चाणक्य ने क्रमश: 336 और 340 सीटें मिलने की बात कही है। गठबंधन को सबसे कम 242 न्यूज एक्स-नेता के पोल ने दी है। यदि सभी पोल का एवरेज निकाला जाए तो यह आंकड़ा 300 के आसपास हो सकता है। 
 
एग्जिट पोल के नतीजे भाजपा को यूपी में भाजपा को बड़े नुकसान की ओर इशारा कर रहे हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल और ओडिशा में उसे फायदा होता भी दिख रहा है। पूर्वोत्तर में भी एनडीए के खाते में सम्मानजनक सीटें मिलने की बातें कही जा रही हैं। 
 
हालांकि‍ एग्जिट पोल के नतीजे अंतिम परिणाम नहीं हैं, यह सिर्फ अनुमान हैं। लेकिन, चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद मोदी ने जिस विश्वास के साथ कहा था कि लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत वाली सरकार कई सालों बाद देखने को मिलेगी। नई सरकार एक के बाद एक निर्णय लेते हुए आगे बढ़ेगी, उनके भाव ऐसे थे कि मानो वे नई सरकार के गठन को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं। 
 
ज्योतिषियों की भविष्यवाणियों में भी भाजपा को 300 सीटें एवं एनडीए को 300 से ज्यादा सीटें देने के दावे किए गए थे। हालांकि यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि केन्द्र एक बार फिर भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार आ रही है, क्योंकि एग्जिट पोल के अनुमान कई बार गलत भी साबित हो जाते हैं। लेकिन, एक बात जरूर है कि एग्जिट पोल के नतीजों ने भगवा खेमे में उत्साह का संचार किया है, वहीं विपक्षी खेमे में मायूसी का माहौल है।
ये भी पढ़ें
बड़ी खबर, कभी भी गिर सकती है मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार