1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. Akbar Lone National Conference

नेकां नेता अकबर लोन के बिगड़े बोल- पाकिस्तान को एक गाली देने वाले को मैं 10 गालियां दूंगा

Akbar Lone
श्रीनगर। लोकसभा चुनाव के ऐलान के साथ ही नेताओं बेतरतीब बयानबाजी भी शुरू हो चुकी है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता अकबर लोन ने कुपवाड़ा में कहा कि मेरा पार वाला जो मुसलमान मुल्क (पाकिस्तान) है, वो आबाद रहे, कामयाब रहे, हमारी और उनकी दोस्ती बढ़े, पाकिस्तान और हिन्दुस्तान की दोस्ती आपस में रहे। उस दोस्ती का मैं आशिक हूं, अगर उनको कोई एक गाली देगा, तो मैं उनको यहां से 10 गालियां दूंगा।
 
अकबर लोन ने कुपवाड़ा में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 'जब बीजेपी नेताओं ने मेरी ओर देखकर पाकिस्तान मुर्दाबाद कहा तो मैंने जवाब में पाकिस्तान जिंदाबाद कहा। अकबर लोन की पाकिस्तान की तारीफ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। (Photo courtesy: ANI Twitter)
अगला लेख
राफेल से पहले एयरफोर्स को मिला गेमचेंजर चिनूक, ताकत देखकर दुश्मन हो जाएंगे बेचैन