1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. खास खबरें
  4. Kanhaiya Kumar

कन्हैया कुमार के 5 बड़े मुद्दे, जिनके जरिए पहुंचना चाहते हैं संसद

Kanhaiya Kumar
केंद्रीय मंत्री और नवादा से सांसद गिरिराज सिंह को इस बार भाजपा ने बेगुसराय से चुनाव मैदान में उतारा है। यहां उनके खिलाफ कन्हैया कुमार ने ताल ठोंक दी है। कन्हैया ने सिर्फ मजबूती से चुनाव लड़ रहे हैं बल्कि अपनी खास चुनावी रणनीति से लोगों पर प्रभाव भी छोड़ रहे हैं। आइए जानते हैं ‍उन 5 मुद्दों के बारे में जिनके जरिए कन्हैया संसद का सफर तय करना चाहते हैं...
 
बेगूसराय में यूनिवर्सिटी बनाना - कन्हैया कुमार ने लोगों से वादा किया है कि अगर वह चुनाव जीत जाते हैं तो वह बेगूसराय में यूनिवर्सिटी बनवाएंगे। यहां लंबे समय से इसकी मांग की जा रही है।

अस्पताल - माकपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे कन्हैया कुमार को पता है कि यहां के लोगों को सही ढंग से स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पाती है। उन्होंने क्षेत्र में सर्वसुविधायुक्त अस्पताल भी बनवाने का वादा किया है।
 
अच्छी सड़कें - बेगुसराय में सड़कों की हालत अच्छी नहीं है। इस वजह से यहां के लोगों में कुछ नाराजगी दिखाई देती है। कन्हैया कुमार ने लोगों से कहा है कि वह अगर चुनाव जीत जाते हैं तो यहां की सड़कों की दशा भी बदल जाएगी।

किसानों को फसल का उचित दाम - यहां के किसानों की शिकायत है कि उन्हें उनकी फसलों के सही दाम नहीं मिल पाते हैं। ऐसे में कन्हैया ने किसानों से वादा किया है कि वह उन्हें फसलों के उचित दाम दिलवाएंगे। 

पर्याप्त पानी की आपूर्ति - गर्मी के मौसम में यहां पानी की समस्या रहती है। कन्हैया कुमार ने मतदाताओं से इस समयस्या का सही ढंग से निराकरण करने का वादा किया है।   
  
उल्लेखनीय है कि भाजपा-जदयू उम्मीदवार गिरिराजसिंह नवादा से सांसद हैं और उनकी इच्छा भी इसी सीट से चुनाव लड़ने की थी, लेकिन जदयू-भाजपा के बीच सीट बंटवारे के चलते बेगूसराय सीट उनके खाते में आई है।
अगला लेख
जबलपुर में तनखा को हिसाब बराबर करने की आस, राकेश सिंह के सामने चुनौतियों की भरमार