1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. लोकसभा सीट
  4. Pilibhit Lok Sabha seat

पीलीभीत लोकसभा सीट परिचय

Pilibhit lok sabha election result 2019
प्रमुख प्रतिद्वंद्वी :
वरुण गांधी (भाजपा), हेमराज वर्मा (सपा)

अमेठी और रायबरेली की तरह ही उत्‍तर प्रदेश की पीलीभीत सीट भी गांधी परिवार का गढ़ मानी जाती है। एक बार फिर मेनका गांधी के बेटे वरुण गांधी इस संसदीय क्षेत्र से जीत की ताल ठोंक रहे हैं। साल 2014 के चुनाव में यहां से भाजपा की मेनका गांधी ने सपा के प्रत्‍याशी को शिकस्‍त देकर जीत हासिल की थी।

उत्तर प्रदेश में लोकसभा की कुल 80 सीटें हैं। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के बीच है। कहीं-कहीं कांग्रेस मुकाबले को त्रिकोणीय बना रही है। राज्य में बसपा 38, सपा 37 और रालोद 3 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। दूसरी ओर भाजपा ने 2 सीटें अपने गठबंधन सहयोगी अपना दल के लिए छोड़ी हैं।

यहां राहुल गांधी (अमेठी), सोनिया गांधी (रायबरेली), केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह (लखनऊ), मुलायम सिंह यादव (मैनपुरी), अखिलेश यादव (आजमगढ़), डिंपल यादव (कन्नौज), फिल्म अभिनेता रविकिशन (गोरखपुर) समेत कई अन्य हस्तियों की किस्मत दांव पर है। पिछले चुनाव में यहां भाजपा ने 72 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस के खाते में सिर्फ अमेठी और रायबरेली सीटें आई थीं। मायावती की बसपा तो खाता भी नहीं खोल पाई थी। 
अगला लेख
मथुरा लोकसभा चुनाव 2019 परिणाम