1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. लोकसभा सीट
  4. Kangra Lok Sabha Election 2019

कांगड़ा लोकसभा सीट परिचय

कांगड़ा लोकसभा चुनाव 2019
कांगड़ा लोकसभा सीट से भाजपा के शांता कुमार सांसद हैं। वह इस सीट से चार बार सांसद रह चुके हैं। इसके अलावा वह दो बार प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। इस बार उनके चुनाव लड़ने से इंकार करने के बाद भाजपा ने किशन कपूर को उम्मीदवार बनाकर चुनावी मैदान में उतारा है।

परिचय : यह हिमाचल प्रदेश के प्रमुख शहरों में से एक है जो हिमालय की कांगड़ा घाटी में बसा है। कांगड़ा कई प्रसिद्ध मंदिरों, झीलों, पर्यटक स्थलों और ज्वालामुखी मंदिर के कारण देशभर में प्रसिद्ध है। इस शहर को प्राचीन और मध्यकाल में नगरकोट के नाम से जाना जाता था।

जनसंख्‍या : जनगणना 2011 के मुताबिक कांगड़ा की कुल जनसंख्या 15 लाख 7 हजार 223 है।
 
अर्थव्यवस्था : यह एक कृषि व्यापार का केंद्र है, यहां का हस्तशिल्प उद्योग विकास की ओर अग्रसर है। हथकरघे पर कंबल और शाल की बुनाई यहां के प्रमुख उद्योग हैं।
 
मतदाताओं की संख्‍या : लोकसभा चुनाव 2014 के मुताबिक यहां मतदाताओं की कुल संख्‍या 7 लाख 99 हजार 445 है, जिसमें 3 लाख 92 हजार 927 पुरुष और 4 लाख 6 हजार 518 महिलाएं हैं।
 
भौगोलिक स्थिति : प्राचीन समय में नगरकोट के नाम से पहचाना जाने वाला यह कांगड़ा शहर हिमालय की तराई के दक्षिणी सिरे पर बसा हुआ है।
 
16वीं लोकसभा में स्थिति : भाजपा के शांता कुमार यहां सांसद हैं। वे लोकसभा चुनाव 2014 में विजयी हुए थे। इस चुनाव में उन्‍होंने कांग्रेस के चंदर कुमार को पराजित किया था। शांताकुमार 1998 और 1999 में भी यहां से सांसद रह चुके हैं।
अगला लेख
हमीरपुर लोकसभा सीट परिचय