सिंह लग्न हेतु शुभाशुभ ग्रह
जानें सिंह लग्न की विशेषता
|
शुभ ग्रह : सूर्य लग्नेश और मंगल भाग्येश और सुखेश बनकर अति शुभ होते हैं। इनकी दशा महादशा उन्नतिकारक होती है अत: कुंडली में इनकी स्थिति ठीक न होने पर रत्न, जप-दान आदि करना चाहिए।
अशुभ ग्रह : बुध, शुक्र और शनि इस लग्न के लिए अशुभ सिद्ध होते हैं। विशेषत: शनि छठे व सातवें भाव का स्वामी होकर अति अशुभ हो जाता है जो मारकेश बन सकता है। अत: उचित उपाय करके इन्हें शांत रखना चाहिए। इस लग्न के व्यक्तियों को मद्यपान और मांसाहार से बचना चाहिए।
तटस्थ ग्रह : चंद्रमा और गुरु इस लग्न के लिए तटस्थ (निष्क्रिय) ग्रहों का काम करते हैं।
|
शुभ रत्न : माणिक, मूँगा
रंग : सुनहरा, सफेद, लाल
तारीख व वार : 5, 9, 1, रविवार, मंगलवार
इस लग्न के व्यक्तियों को मकर, कुंभ व कर्क राशियों से विवाह संबंधों से बचना चाहिए।

