dharma sangrah
Wed, 30 Sep 2026

Notifications

  1. सामयिक
  2. डॉयचे वेले
  3. डॉयचे वेले समाचार
  4. Maintenance of food

उन खानों को वैसे रखें

food
अगर आप खाने की चीजों को सही तरीके से स्टोर नहीं करते हैं तो वे खराब तो हो ही सकती हैं, तबीयत भी खराब कर सकती हैं।
खीरा : खीरे को सेब के साथ नहीं रखना चाहिए। इससे खीरे के पकने की प्रक्रिया तेज हो जाती है और यह जल्दी खराब होता है।
 
नींबू : नींबू को अगर आप काटकर रखेंगे तो इसकी उम्र लंबी होगी।
 
चीज़ : चीज़ को प्लास्टिक में ना रखें। कपड़े में लपेटकर रखना सबसे अच्छा है।
 
अजवाइन : अजवायन की पत्तियों को प्लास्टिक में लपेट कर रखने से बचना चाहिए।
 
अंडे : अंडे रखने की जगह फ्रिज में ऊपर बनाई जाती है। पर यह ठीक नहीं है। अंडे को अंदर गहराई में रखना चाहिए।
 
आलू : आलू फ्रिज में ना रखें। तेज रोशनी, तेज गर्मी और नमी आलू के लिए तीनों ही ठीक नहीं हैं।
 
लहसुन : लहसुन को सांस लेना होता है। इसलिए इसे फ्रिज और गर्म जगहों से दूर रखें। खुले में रखना सर्वोत्तम है।
 
प्याज : प्याज को ठंडी जगह पर रखना चाहिए लेकिन फ्रिज में नहीं। सूखी अंधेरी जगह ठीक रहेगी।
 
सेब और केले : सेब और केलों को एक साथ ना रखें। इससे केला जल्दी पक जाता है। हां, केलों को साथ साथ रखें, वैसे ही जैसे पेड़ पर।
ये भी पढ़ें
'कोर्ट जाने पर बेनकाब हो जाएगा एनडीटीवी'