खतरनाक साबित होंगे सचिन
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट कप्तान स्टीव वा का कहना है कि अगर सिडनी टेस्ट में भारतीय टीम अपनी रंगत में लौटती है तो मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर कंगारूओं के लिए खतरनाक साबित होंगे।
वा ने कहा कि सचिन ने पहले टेस्ट में जिस तरह से बल्लेबाजी की उससे लगता है कि वह बडा स्कोर खड़ा करने को बेताब हैं। मेरे हिसाब से सिडनी में उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी और वह ऑस्ट्रेलिया के लिए खतरनाक साबित होंगे।
उन्होंने कहा कि सचिन इस सिरीज में बड़ा स्कोर खड़ा करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पिछले एक साल के दौरान उनकी फार्म में कई उतार-चढ़ाव आए हैं, लेकिन उन्होंने शीर्ष टीमों के खिलाफ बहुत अधिक रन बनाए हैं।
टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी के बारे में ऑस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान ने कहा कि वे राहुल द्रविड़ के साथ वीरेन्द्र सहवाग को उतारना पसंद करेंगे। अगर सहवाग अपना स्वाभाविक खेल खेलते हैं तो इससे द्रविड़ पर से दबाव कम होगा।