आईसीएल की निगाह बांड पर
इंडियन क्रिकेट लीग अब न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज शेन बांड को अपने से जोड़ने की कोशिश में लगा है।
न्यूजीलैंड 'हेरल्ड ऑन संडे' नामक समाचार पत्र के अनुसार आईसीएल ने अक्तूबर नवंबर में होने वाले अपने ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट में खेलने के लिये बांड के सामने लुभावनी पेशकश रखी है।
आईसीएल इसके अलावा टेस्ट कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग को भी अनुबंधित करना चाहता है। आईसीएल पहले ही वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा पाकिस्तान के इंजमाम उल हक, मोहम्मद यूसुफ, इमरान फरहत और अब्दुल रज्जाक तथा दक्षिण अफ्रीका के लांस क्लूसनर और निकी बोए को अनुबंधित कर चुका है।
यदि आईसीएल बांड को अनुबंधित करता है तो वह इस लीग से जुड़ने वाले पहले विश्व स्तरीय गेंदबाज होंगे। बांड ने हालाँकि अब तक इस पर चुप्पी साध रखी है।
इस बीच न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान मार्टिन क्रो ने आशा जताई है कि फ्लेमिंग न्यूजीलैंड की टीम से ही जुड़े रहेंगे। रिपोर्टों के अनुसार फ्लेमिंग के सामने तीन साल के अनुबंध के तहत प्रत्येक सत्र के लिए 4 लाख 40 हजार डॉलर देने का प्रस्ताव रखा गया है।