मंगलवार, 22 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Women's World Cup, Gautam Gambhir
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शनिवार, 22 जुलाई 2017 (19:50 IST)

महिला वर्ल्ड कप फाइनल से पहले गौतम गंभीर ने दिया यह बयान

Women's World Cup
नई दिल्ली। गौतम गंभीर का मानना है कि अगर भारत कल इंग्लैंड में महिला विश्व कप जीत लेता तो यह पुरुषों के 2011 विश्व कप जीतने से ज्यादा बड़ी उपलब्धि होगी।
 
गंभीर ने कहा कि भारतीय महिला टीम के फाइनल में पहुंचने से देश की काफी लड़कियां प्रेरित होंगी। वे इतिहास रचने से एक कदम दूर हैं।  उन्होंने 2011 विश्व कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 97 रन की विजयी पारी खेली थी। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है अगर वे इस विश्व कप को जीत लेती हैं तो यह भारत के पुरुष 2011 विश्व कप जीतने से ज्यादा बड़ा होगा। क्योंकि तब हम घरेलू मैदान में खिताब जीतने के प्रबल दावेदार थे।  (भाषा) 
ये भी पढ़ें
महिला विश्व कप फाइनल से पहले क्या बोलीं मिताली...