1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. When Hardik Pandya got an autograph from Kenya

फैन समझकर केन्या टीम ने दे दिया था हार्दिक पांड्या को ऑटोग्राफ

हार्दिक पांड्या
तूफानी बल्लेबाजी, पार्टटाइम गेंदबाजी करने की क्षमता, काला रंग, विशाल कद काठी, हार्दिक पांड्या हैं तो भारतीय लेकिन यह सारी खूबियां ज्यादातर कैरिबियाई खिलाड़ियों में देखने को मिलती है। हैलमेट पहले हार्दिक की छवि कभी कभी वेस्टइंडियन ऑलराउंडर आंद्रे रसेल से मिलती है। दर्शक कहें तो एक बार न मानें पर ऐसा कुछ अब हार्दिक पांड्या के भाई ने भी कहा है। 
एक कार्यक्रम में हार्दिक पांड्या के भाई कृणाल पांड्या ने यह बताया है। उन्होंने कहा कि जब उनकी मां से लोग कहते थे कि आपका बेटा काला है तो वह लड़ पड़ती थी। इस पर वह अपनी मां को समझाते थे कि वह गुस्सा क्यों हो रही हैं, आखिर उनका बेटा काला ही तो है। 
 
यही नहीं उन्होंने इस संदर्भ में एक दिलचस्प किस्सा भी बताया। 2003  विश्वकप से पहले केन्याई टीम बड़ौदा में अभ्यास करने आई। उनका कोई भी खिलाड़ी क्रिकेट प्रेमियों को ऑटो ग्राफ नहीं दे रहा था। ऐसे में जब हार्दिक पांड्या बस के पास पहुंचे तो केन्याई खिलाड़ी उनको अपना हमवतन समझने लगे और उनको ऑटोग्राफ तक दे दिया। 
अगला लेख
सेरेना विलियम्स चाहती हैं, बेटी उन पर गर्व करे...