1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Virat Kohli's decision to quit T20 captaincy

BCCI प्रमुख सौरव गांगुली ने बताया विराट कोहली के T20 की कप्तानी छोड़ने का कारण

सौरव गांगुली ने कहा कि बहुत क्रिकेट खेला जाता है और इतने लंबे समय तक तीनों प्रारूपों में कप्तानी आसान नहीं।

Virat Kohli
दुबई। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि इस विश्वकप के बाद टी20 कप्तानी छोड़ने का फैसला विराट कोहली का था और बोर्ड ने उन पर कोई दबाव नहीं डाला।
 
गांगुली ने आजतक बातचीत में कहा कि मैं इससे हैरान था। उसने शायद इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के बाद यह फैसला लिया। यह उसका फैसला था। हमने न तो उससे बात की और न ही उस पर दबाव डाला। हम किसी पर दबाव नहीं डालते। मैं भी खिलाड़ी रहा हूं और ऐसी बात कभी नहीं करूंगा।
 
उन्होंने कहा कि अब बहुत क्रिकेट खेला जाता है और इतने लंबे समय तक तीनों प्रारूपों में कप्तानी आसान नहीं। मैं भी 5 साल कप्तान रहा हूं।
 
उन्होंने कहा कि कप्तानी के साथ काफी शोहरत और सम्मान मिलता है, लेकिन खिलाड़ी भी मानसिक और शारीरिक रूप से थकते हैं। यह बात गांगुली, धोनी या विराट की नहीं है। भविष्य के कप्तानों को भी दबाव महसूस होगा। यह आसान काम नहीं है।
 
अगला लेख
विश्वकप मैच से पहले मैदान में अलग ही अंदाज में नजर आए 'मेंटर' धोनी