Mon, 6 Jul 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Virat Kohli, Mahendra Singh Dhoni

कोहली, धोनी, युवराज और रैना 'टॉप 100' में

Virat Kohli
मुंबई। भारतीय कप्तान विराट कोहली, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, बाएं हाथ के बल्लेबाज युवराज सिंह और सुरेश रैना ईएसपीएन की विश्व के चोटी के 100 खिलाड़ियों की सूची में जगह बनाने में सफल रहे हैं। 
 
यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कोहली जहां 13वें स्थान पर हैं वहीं धोनी को 15वां, युवराज को 90वां और रैना को 93वां स्थान मिला है। इस सूची में ईसपीएन ने विश्व में वर्तमान समय में 100 सबसे अधिक सक्रिय खिलाड़ियों की सूची दी है। 
 
पुर्तगाल के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस सूची में सबसे ऊपर हैं। उनके बाद एनबीए स्टार लेब्रोन जेम्स, एक अन्य फुटबॉलर लियोनेल मैसी और स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर का नंबर आता है। शीर्ष दस में फिल मिकेलसन, नेमार, उसैन बोल्ट, केविन डुरैंट, राफेल नडाल और टाइगर वुड्स शामिल हैं। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
अजूबा! एक बच्चे की दो मां, पिता एक...