1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Top 10 takeaways of englands win over india

इंग्लैंड की भारत में सबसे बड़ी जीत, यह हैं चेन्नई टेस्ट की 10 बड़ी बातें

भारत
चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट के पांचवे दिन इंग्लैंड ने भारत को ब्रिस्बेन जैसा करिशमा नहीं दोहराने दिया। इंग्लैंड ने भारत को पहले टेस्ट में 227 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की महत्वपूर्ण बढ़त ले ली है।
 
चेन्नई में खेले इस टेस्ट में कई बातें दिलचस्प है। इंग्लैंड के लिए तो यह मैच यादगार हो ही गया, हार के बावजूद कुछ भारतीय खिलाड़ियों के लिए भी यह मैच जाना जाएगा। जानते हैं इस मैच की दस बड़ी बातें
 
- यह टेस्ट क्रिकेट में रनों (227) के लिहाज से इंग्लैंड की भारत में भारत पर सबसे बड़ी जीत है।
 
- जो रूट ने 218 रन बनाकर किसी भी इंग्लैंड कप्तान द्वारा भारत में टेस्ट क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर बनाया।
 
 
- पहली पारी में भारत के सभी बल्लेबाज कैच आउट हुए। ऐसा कम देखा जाता है।
 
- इशांत शर्मा ने इस मैच में 300 विकेट पूरे किए। अब वह भारतीय तेज गेंदबाजों में सिर्फ जहीर खान और कपिल देव से पीछे हैं।
 
- भारतीय पिच पर भारत की दूसरी पारी में इंग्लैंड के खिलाफ विराट कोहली का यह सातवां अर्धशतक है। 
 
- पिछले 20 साल में इंग्लैंड ने पहली बार भारत में टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त ली।
 
- इंग्लैंड का भारत में जीत का लंबा इंतजार खत्म हुआ। इससे पहले इंग्लैंड ने 2012 में कोलकाता में टीम इंडिया को हराया था।
 
 
- आर अश्विन ने दूसरी पारी में रोरी बर्न्स को पहली गेंद पर आउट किया। टेस्ट इतिहास में यह करने वाले वह तीसरे स्पिन गेंदबाज है।
 
- भारत की यह भारतीय पिच पर 3 साल बाद मिली हार है। इससे पहले भारत पुणे में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हारा था।
 
- इंग्लैंड की यह विदेशी जमीन पर लगातार छठवीं टेस्ट जीत है।(वेबदुनिया डेस्क)
अगला लेख
India vs England : लीच और एंडरसन ने इंग्लैंड को दिलाई बड़ी जीत, भारत 227 रन से हारा