Hanuman Chalisa
Sat, 21 Nov 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Third day of India Srilanka Colombo test

श्रीलंका 183 पर ऑल आउट, भारत ने दिया फॉलोऑन...

India Sri Lanka test
कोलंबो। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को ‍श्रीलंका ने दो विकेट पर 50 रनों से आगे खेलना शुरू किया। हालांकि उसके बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर सके और मात्र 183 रन बनाकर मेजबान टीम पैवेलियन लौट गई। पारी के आधार पर 439 रनों की बढ़त लेने के बाद भारत ने फॉलोऑन दिया। दूसरी पारी में श्रीलंका ने फालोआन खेलते हुए चाय तक एक विकेट पर 118 रन बना लिए थे।मैच से जुड़ी हर जानकारी... 

* चाय तक श्रीलंका का स्कोर एक विकेट पर 118 रन। 
* मेंडिस और करुणारत्ने के बीच दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी। 
* कुशल मेंडिस और दिमुथ करुणारत्ने के अर्धशतक।
* दूसरी पारी में भी श्रीलंका की खराब शुरुआत। उमेश यादव ने थरंगा (3) को दिखाया पैवेलियन का रास्ता। उस समय टीम का स्कोर मात्र 7 रन था। 
* भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन ने पांच जबकि मोहम्मद शमी और रविंद्र जडेजा ने दो-दो विकेट चटकाए।
* पहली पारी के आधार पर भारत को 439 रनों की बढ़त। भारत ने दिया फॉलोऑन
* श्रीलंका की पहली पारी 183 रनों पर समाप्त। 
* अश्विन ने नुआन प्रदीप (0) को आउट किया।
* अश्विन ने दिलरुआन परेरा (25) को बोल्ड कर भारत के लिए नौवां विकेट झटका। 
* मोहम्मद शमी ने हैराथ को आउट कर श्रीलंका को दिया एक और झटका। श्रीलंका का स्कोर 152/8
* श्रीलंका का सातवां विकेट गिरा। निरोशम डिकवाले 51 रन बनाकर आउट। 
* श्रीलंका का छठा विकेट गिरा, धनंजय डी सिल्वा बगैर खाता खोले जडेजा की गेंद पर आउट। 
* श्रीलंका का पांचवां विकेट 117 के स्कोर पर गिरा। अश्विन की गेंद पर मैथ्यूज पैवेलियन लौटे। 
* इस समय श्रीलंका का स्कोर चार विकेट पर 64 रन था। 
* उमेश यादव ने भारत को दिलाई चौथी सफलता, कुशल मेंडिस भी 24 रन बनाकर आउट। 
* श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा, जडेजा ने दिनेश चांदीमल (10) को हार्दिक पंडया के हाथों झिलवाया। 
* मेजबान टीम को इन दोनों खिलाड़ियों से बड़ी पारी की उम्मीद। 
* श्रीलंका की पारी को कुशल मेंडिस और ‍कप्तान दिनेश चांदीमल ने आगे बढ़ाया।  
* अश्विन ने श्रीलंका को दिए शुरुआती झटके। 
* भारत ने पहली पारी में खड़ा किया 622 रनों का विशाल स्कोर। 
ये भी पढ़ें
उपराष्‍ट्रपति चुनाव से जुड़ी हर जानकारी...