चिन्नास्वामी की पिच से वाकिफ 2022 के बाद से अब वापसी कर रहे प्रसिद्ध कृष्णा, RCB को इनसे खतरा
शुभमन गिल जैसा कप्तान और आशीष नेहरा जैसा समझदार कोच पाकर खुश प्रसिद्ध कृष्णा
चोटों के कारण 2022 से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से दूर रहने के लिए मजबूर होने के बाद गुजरात टाइटन्स (Gujarat) के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा धीरे धीरे खेल की गति के अभ्यस्त हो रहे हैं। जीटी के साथ अनुबंध के जरिए लीग में लौटे प्रसिद्ध ने पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ 41 रन लुटाए जो 3 साल बाद टूर्नामेंट में उनका पहला मैच था। हालांकि, कर्नाटक के इस खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ शानदार वापसी करते हुए चार ओवर में 18 रन देकर दो विकेट का स्पैल डाला।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर प्रसिद्ध ने कहा, जितना मैं खुद को यह बताने की कोशिश कर रहा हूं कि यह सिर्फ एक और टूर्नामेंट है, सिर्फ एक और मैच है, उतना ही मुझे लग रहा है कि मैं कुछ साल के बाद आ रहा हूं। विशेषकर पिछले दो साल में मैंने बहुत अधिक टी20 मैच नहीं खेले हैं और 2022 से 2025 तक खेल की गति बदल गई है।
इस 29 वर्षीय खिलाड़ी ने स्वीकार किया कि यह थोड़ा समय लेने वाली प्रक्रिया है। उन्होंने कहा, इसमें कुछ समय लगेगा। खेल आगे बढ़ता रहता है और आपको खेल के अनुसार बने रहना होता है। शारीरिक रूप से मेरे लिए बहुत कुछ नहीं बदला है क्योंकि शुक्र है कि मैं अब कुछ क्रिकेट खेल रहा हूं और शरीर मुझे खेलने दे रहा है जो मैं करना चाहता हूं।
उन्होंने कहा कि उन्हें वापसी में टीम में आशीष नेहरा (Ashish Nehra) जैसे समझदार कोच के साथ काम करने का सौभाग्य मिला है।
प्रसिद्ध ने कहा, इतने लंबे समय तक खेलने के बाद मुझे लगता है कि मेरे लिए उनका रास्ता चुनना वाकई महत्वपूर्ण है। एक गेंदबाज के तौर पर आप जो फैसले लेते हैं, आप किस तरह की तैयारी के साथ खेल में उतरते हैं, हमारे बीच बातचीत इसी तरह की रही है।
Prasidh Krishna with DDP
— RCBIANS OFFICIAL (@RcbianOfficial) March 31, 2025
The Karnataka boys pic.twitter.com/LrhOTEF7Rd
उन्होंने कहा, जब आप किसी चुनौती का सामना कर रहे होते हैं तो आप क्या करते हैं, परिस्थितियों और दबाव को संभालते हो। इसलिए ये वो चीजें हैं जिनके बारे में वह मुझसे बात करते रहे हैं।
प्रसिद्ध ने कहा कि टाइटन्स ग्रुप में कागिसो रबाडा, राशिद खान जैसे शीर्ष तेज गेंदबाजों के साथ काम करना उनके लिए सीखने का एक बेहतरीन अनुभव था।
उन्होंने कहा, आईपीएल के बारे में यह एक अच्छी बात है। हमारी टीम में कई बेहतरीन गेंदबाज हैं। हमारे पास कई युवा खिलाड़ी हैं जिनमें काफी संभावनाएं हैं। इसलिए जब भी हम नेट सत्र में उतरते हैं तो हमारे पास देखने और एक-दूसरे से सीखने के लिए बहुत कुछ होता है।
प्रसिद्ध ने जीटी कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) की प्रशंसा करते हुए कहा, गिल जैसे किसी व्यक्ति के होने का फायदा यह है कि आप उनके पास जा सकते हैं और उनसे पूछ सकते हैं कि आपको क्या लगता है कि इस पिच पर गेंदबाजी करने के लिए कौन सी लाइन एंव लेंथ बेहतर है? आप क्या करेंगे? इसलिए गिल और हर दूसरे अनुभवी खिलाड़ी का साथ होना अच्छा है।
Prasidh Krishna Said "Shubman Gill is a guy I have known for quite some time, and it is really easy for any of us to go and approach him and get his input." pic.twitter.com/DgCpkaSilw
— Ahmed Says (@AhmedGT_) April 2, 2025
उन्होंने कहा, और शुभमन एक ऐसा खिलाड़ी है जिसे मैं काफी समय से जानता हूं। और हममें से किसी के लिए भी उससे संपर्क करना और उसकी प्रतिक्रिया प्राप्त करना आसान है। (भाषा)

