शुक्रवार, 7 मार्च 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Suryakumar Yadav announced his debut against England with a maximum on Jofra Archer
Written By WD Sports Desk
Last Modified: मंगलवार, 21 जनवरी 2025 (19:30 IST)

3 साल पहले इंग्लैंड के खिलाफ हुआ था कप्तान सूर्या का डेब्यू, पहली गेंद पर जोफ्रा को जड़ा था छक्का (Video)

3 साल पहले इंग्लैंड के खिलाफ हुआ था कप्तान सूर्या का डेब्यू, पहली गेंद पर जोफ्रा को जड़ा था छक्का (Video) - Suryakumar Yadav announced his debut against England with a maximum on Jofra Archer
सूर्यकुमार यादव के लिए कल का दिन बेहद विशेष है। इंग्लैंड के खिलाफ वह भारतीय टी-20 टीम की कप्तानी करेंगे। यह वही टीम है जिसके खिलाफ 3 साल पहले सूर्यकुमार यादव ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू इंग्लैंड के खिलाफ मार्च 2021 में एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में किया था।

3 साल पहले उन्होंने पदार्पण किया और अब वह कप्तान है। इस दौरान सूर्या श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज जीत चुके हैं।लेकिन पदार्पण की यादें अब भी उनके मन में ताजा होंगी।उस सीरीज में वह र्भाग्यशाली रहे थे क्योंकि दूसरे टी-20 में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था और तीसरे टी-20 से वह ड्रॉप हो गए थे।
लेकिन टॉस हारने के बाद विराट कोहली ने बताया कि दूसरे टी-20 में डेब्यू करने वाले ईशान किशन को ग्रोइन इंजुरी है और सूर्यकुमार यादव टीम में मौजूद है तो फैंस की सांस में सांस आयी।सूर्यकुमार यादव ने जैसे पारी की शुरुआत करी ऐसा लग रहा था कि वह भावनाओं में ना बह जाएं लेकिन जोफ्रा आर्चर की पहली गेंद पर छक्का मारने के बाद उन्होंने कोई भी गैर जिम्मेदार शॉट नहीं खेला। दिलचस्प बात है कि ऋषभ पंत ने भी पहली गेंद पर 6 मारकर ही अपने टी-20 करियर का आगाज किया था।

उन्होंने अपने 50 रन बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगाया और 28 गेंदो में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया।  आदिल रशीद के एक ओवरों में उन्होंने 2 चौके लगाए। तब मुंबई इंडियन्स के उनके साथी इशान किशन ने 32 गेंदो में 56 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार जीता था और उन्हीं की देखा सूर्यकुमार को भी मैन ऑफ द मैच मिला।

सैम करन की गेंद पर उन्होंने हवाई शॉट खेला और मलान ने कैच लेने का दावा किया था। मैदानी अंपयार के सॉफ्ट सिग्नल आउट देने पर तीसरे अंपायर ने कई बार रीप्ले देखने के बाद उन्हें आउट करार दिया था। यादव ने आउट होने से पहले 31 गेंदो में 57 रन बनाए जिसमें छह चौके और तीन छक्के शामिल थे।रीप्ले में दिख रहा था कि मलान गेंद जमीन से छू चुके हैं लेकिन पक्के तौर पर कोई सबूत न होने के कारण निर्णय सूर्यकुमार के खिलाफ गया था।
ये भी पढ़ें
BCCI के नए नियमों को अंग्रेज कप्तान ने बताया गलत, परिवार को लेकर यह बोले बटलर