सम्बंधित जानकारी
- प्रसाद की अगुवाई वाली चयन समिति का कार्यकाल बढ़ाए जाने की संभावना नहीं
- कमिंस, हेजलवुड पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर
- India vs England 2nd Test Live : भारत- इंग्लैंड लॉर्ड्स टेस्ट मैच
- 13 साल की उम्र में बनीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर, 20 साल की उम्र में जीत लिया हॉकी विश्व कप में सिल्वर मैडल
- IND vs ENG : लॉर्ड्स में पिछले 7 वर्षों में एशियाई टीमों का शानदार रिकॉर्ड
उच्चतम न्यायालय ने चार ऐतिहासिक क्रिकेट संघों की स्थायी सदस्यता बहाल की
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को चार ऐतिहासिक क्रिकेट संघों की सदस्यता बहाल करते हुए कहा कि इन्होंने देश के क्रिकेट इतिहास में बड़ा योगदान दिया है।
शीर्ष अदालत ने मुंबई, सौराष्ट्र, वडोदरा और विदर्भ के क्रिकेट संघों की स्थायी सदस्य इस आधार पर बहाल कर दी कि इन संस्थाओं ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए हैं।
प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अगुआई वाली पीठ ने रेलवे, सेना और विश्वविद्यालय के खेल के प्रति योगदान और प्रतिभा को निखारने में भूमिका के कारण उनकी स्थायी सदस्यता भी बहाल कर दी। (भाषा)
