shradh paksha
Mon, 5 Oct 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Sri Lanka Dinesh Chandimal Lahiru Tirimane

श्रीलंका टेस्ट टीम में चांडीमल और तिरिमाने की वापसी

Sri Lanka
कोलंबो। श्रीलंका ने भारत के खिलाफ गुरुवार से शुरु होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए कप्तान दिनेश चांडीमल और लाहिरू तिरिमाने को 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। 27 वर्षीय चांडीमल निमोनिया के कारण गाले में हुए पहले क्रिकेट टेस्ट में नहीं खेल सके थे और उनकी जगह रंगना हेरात ने कप्तानी संभाली थी, लेकिन चांडीमल अब पूरी तरह से फिट हैं और वे बल्लेबाज लाहिरू तिरिमाने के साथ दूसरे टेस्ट में वापसी करेंगे।
 
तिरिमाने ने अपना आखिरी टेस्ट पिछले वर्ष जून में खेला था। वे चोटिल असेला गुणारत्ने की जगह लेंगे जो ऊंगलियों में चोट के कारण सीरीज से बाहर हो चुके हैं। इसके अलावा तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल भी चोट के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर रखा गया है। लेफ्ट आर्म स्पिनर लक्षण संदकन को पहले टेस्ट में बाहर रखा गया था, लेकिन अब दूसरे टेस्ट में वापसी करने को तैयार है। ऊंगली में चोट खाने वाले रंगना हेरात को भी टीम में रखा गया है।  (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
मुक्केबाज मैमाताली का विजेन्दर को जवाब...