कोहली की तरह 18 नंबर की जर्सी पहनती हैं Birthday Girl स्मृति मंधाना
भारत के पुरुषों की क्रिकेट टीम में 18 नंबर की जर्सी विराट कोहली के नाम है तो वहीं महिला क्रिकेट में 18 नंबर की जर्सी पहनने वाली खिलाड़ी हैं बाएं हाथ की बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना। इस साल स्मृति मंधाना शुरुआती महिला प्रीमियर लीग (WPL) के लिए नीलामी में सबसे ज्यादा राशि में बिकने वाली खिलाड़ी रहीं और इस भारतीय उपकप्तान को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने मुंबई इंडियंस को बोली में पछाड़ते हुए 3.40 करोड़ रुपए (4,10,000 डॉलर) में खरीदा।
आज अपना 27वां जन्मदिन मना रही स्मृति मंधाना की पहचान एक आक्रामक लेकिन स्टाइलिश बल्लेबाज़ के रूप में होती है। मंधाना की बल्लेबाज़ी की खासियत है कि वो तेज़ी से रन बनाती हैं, विकेट के चारों ओर शॉट्स लगाती हैं और लंबी पारी खेलने की काबिलियत भी रखती हैं।वे स्थिति को देखकर तेज़ खेल सकती हैं या फिर विकेट पर टिककर भी रह सकती हैं।
हालांकि उनके अनुभव का फायदा भारत को किसी भी आईसीसी ट्रॉफी में नहीं मिला लेकिन कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक विजेता टीम की सदस्य से यह उम्मीद है कि वह एशियाई खेलों में भी टीम को स्वर्ण पदक जिताने में मदद करें।
कुल करियर की बात करें तो स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है। स्मृति मंधाना ने 119 मैचों में 27.4 की औसत और 123.5 की स्ट्राइक रेट के साथ 2854 रन बनाए हैं। इसमें 22 अर्धशतक शामिल हैं।
कल स्मृति मंधाना अपने करियर का 79वां वनडे मैच खेलेंगी। अभी तक वह एक दिवसीय प्रारुप में 42.8 की औसत और 83.9 की स्ट्राइक रेट के साथ 3084 रन बना चुकी है। न केवल स्मृति मंधाना ने 25 अर्धशतक जड़े हैं बल्कि 5 शतक भी जड़े हैं।
स्मृति मंधाना अपने टेस्ट करियर में सिर्फ 4 मैच खेल पाई है। हालांकि इतने मैचों में भी वह 2 अर्धशतक और 1 शतक लगाने में कामयाब हुई हैं। इसस मालूम चलता है कि वह तकनीकी तौर पर कितनी सक्षम है। इस प्रारुप में स्मृति मंधाना ने 46.4 की औसत और 52.6 की स्ट्राइक रेट के साथ 325 रन बनाए हैं।
हालांकि उनके अनुभव का फायदा भारत को किसी भी आईसीसी ट्रॉफी में नहीं मिला लेकिन कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक विजेता टीम की सदस्य से यह उम्मीद है कि वह एशियाई खेलों में भी टीम को स्वर्ण पदक जिताने में मदद करें।
अब तक ऐसा रहा है करियरHere's wishing @mandhana_smriti - one of the finest modern-day batters & #TeamIndia's ODI & T20I vice-captain - a very Happy Birthday pic.twitter.com/iqAygsUN1y
— BCCI Women (@BCCIWomen) July 18, 2023